मुज़फ्फरनगर में लगातार बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त, 2 सितंबर को 12वीं तक के स्कूल बंद

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर में पिछले दो दिनों से हो रही तेज़ बारिश के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। आज 2 सितंबर 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे

  • लगातार भारी बरसात से स्कूल परिसरों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी घोषित की गई है
  • जिला अधिकारी और शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करके सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश की सूचना दी है
  • सोमवार को भारी बारिश के बीच सर्कुलर रोड़ पर काफ़ी बच्चे जाम में फंसे रहे।
  • सोमवार और मंगलवार (1-2 सितंबर 2025) को प्रदेश भर में लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने आगे भी बरसात का पूर्वानुमान जारी किया है
  • भारी बारिश के कारण सिर्फ स्कूल ही नहीं, बल्कि कई जगहों पर यातायात व्यवस्था और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है
  • शिव चौक, गाँधी कॉलोनी, नई मंडी व खालापार समेत नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थितियाँ बनी हुई हैं, जिससे सार्वजनिक जीवन बाधित रहा
छुट्टी की अवधिक्लासेसआदेश जारीकर्ता
1-2 सितंबर 2025कक्षा 1 से 12जिला प्रशासन

मुज़फ्फरनगर में बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टियों की जानकारी प्रशासन की ओर से जारी की गई है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास के द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Comment

Related News