जीजा के प्यार में कातिल बन गई साली, गर्भ में पल रहे नवजात शिशु को उतारा मौत के घाट

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नवजात शिशु को कूड़े के ढेर में फेंकने की कोशिश करने वाले जीजा साली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि घटना 24 जून की है, जब शहर के रुड़की चुंगी इलाके में नवजात बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए एक युवक और एक युवती जो आपस में जीजा साली है दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कोतवाली नगर पुलिस को 24 जून को सूचना मिली थी कि रुड़की चुंगी के पास कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी थी । सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से पुलिस को दो संदिग्धों की जानकारी मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए 4 जुलाई को बामनेहड़ी पुल के पास से मुख्य आरोपी अभिषेक और उसकी सहयोगी प्रिया को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक की उम्र करीब 27 साल है जबकि युवती प्रिया की उम्र लगभग 19 साल बताई जा रही है ।फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अभिषेक का अपनी साली प्रिया से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और दोनों में नाजायज संबंध भी बने हुए थे। नाजायज संबंधों की वजह से प्रिया प्रेग्नेंट हो गई।

Leave a Comment

Related News