मुज़फ्फरनगर- मानव कल्याण परिषद के तत्वावधान मे भारत माता के वीर सपूतों एवं देश के कुशल नेतृत्व को सादर समर्पित श्रीरामचरितमानस नवाहन सामुहिक कृतज्ञता पाठ आज प्रात: श्री रामायण जी की भव्य शोभायात्रा यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. तत्पश्चात पण्डित विनायक दुबे जी द्वारा देव स्थापना एवं दैनिक पूजन कार्य सम्पन्न कराया। आज के पूजन यजमान राज कुमार खुद्ड़े वाले तथा विष्णु डांग सपत्नीक रहे।

पूजन उपरांत व्यास पीठ से पवन सिंह पुंडीर एडवोकेट (प्रयाग राज उच्च न्यायालय ) तथा राजकुमार अग्रवाल द्वारा प्रथम दिवस पर पारायण पाठ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर तीर्थ धाम के सतीश सेठी, राजकुमार, श्याम जसूजा, पवन छाबड़ा, ब्रज मोहन बाठला, रमेश खत्री, कार्तिक जग्गा, नरेश चावला, नरेंद्र बत्रा, नरेश नंदन के अतिरिक्त राज कुमार बक्षी, रमेश बंसल, प्रवीन कुमार अरोरा, राकेश तनेजा, संजय कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उपरोक्त जानकारी मानव कल्याण परिषद के कार्यक्रम संयोजक एवं समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा द्वारा दी गई है।














