मुज़फ्फरनगर- महावीर चौक स्थित सिंचाई विभाग के प्रांगण में सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नें सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में 17 संवर्गीय पदों को समाप्त करने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यूपी राजस्व अधिकारी अरुण त्यागी ने बताया कि मुजफ्फरनगर में शीशपाल पर्यवेक्षकों के 175 पदों पर सिर्फ 35 कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी को 10-10 कर्मचारियों का काम करना पड़ रहा है और 16 मई 2025 को एक शासनादेश जारी हुआ है जिसमें शासन नें 17 संवर्गीय पदों को समाप्त कर दिया है और राजस्व संवर्ग के पदों पर 2009 से कोई नई भर्ती नहीं हुई है।

उप राजस्व अधिकारी अरुण त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मई 2025 को एक शासनादेश जारी हुआ है सिंचाई विभाग के 17 संवर्गों के पदों को समाप्त किए जाने के संबंध में इसी क्रम में सिंचाई विभाग ने एक समिति बनाई है सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति उसी के तहत सभी कर्मचारियों ने 20 और 21 तारीख को काली पट्टी बांधकर इस शासनादेश का विरोध किया था। उसी क्रम में आज सभी कर्मचारियों ने कार्यालय में एकत्रित होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सिंचाई मंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा है।













