JEE Advanced में “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- हाल ही में प्राप्त JEE Advanced के रिजल्ट में “अचीवर्स एकेडमी” के छात्रों ने अपना लोहा मनवाया है। “अचीवर्स एकेडमी” की छात्रा अवनि मित्तल ने JEE Advanced में 3645 रैंक, अभित मुखिजा ने 6562 रैंक, गर्व तायल ने 3044 (ews) रैंक प्राप्त की व एकेडमी के अन्य कई विद्यार्थियों ने JEE Advanced में सफलता प्राप्त की। इससे पहले JEE Main के रिजल्ट में भी अवनि मित्तल ने 99.67 Percentile, गर्व तायल ने 99.11 Percentile, अभित मुखिजा ने 98.52 Percentile प्राप्त कर शानदार रिजल्ट हासिल किया था। अचीवर्स एकेडमी के अध्यापकों ने इन विद्यार्थियों व इनके माता-पिता को सम्मानित किया। इन सभी विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि मुजफ्फरनगर शहर को देकर शहर का नाम रोशन किया।

Advertisement

Leave a Comment

Related News