देवोपम किड्स के समर कैम्प में गोवा का मज़ा, एयरपोर्ट पर वायुयान में बच्चों को बैठाया

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड गांधी कॉलोनी में चल रहे समर कैंप के दसवें दिन आज प्रतिदिन होने वाली मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियों के अतिरिक्त आज बच्चों को VISIT TO GOA को फील कराने के लिए स्कूल प्रांगण में गोवा के समुद्री किनारो को क्रिएट किया गया। सबसे पहले बच्चों को एयरपोर्ट पर ले जाकर वायुयान में बैठने का अनुभव कराया गया।

इसके बाद किनारों पर बिछी रेत पर बच्चों ने अपने नाम लिखे, घर बनाए। BEAT THE HEAT को चरितार्थ करते हुए सबसे पहले कूलकूल POOL PARTY को एंजॉय किया।

स्विमिंग पूल में नहाते हुए, पानी की बौछारों के बीच नाचते हुए , खूब मस्ती की। मौज, मस्ती , आनंद का तो यह आलम था कि बच्चों ने अपनी टीचर्स को भी पानी की बौछारों से भिगो दिया। इस सारी मस्ती के बाद सभी बच्चों ने आइसक्रीम पार्टी को एंजॉय किया ।

Leave a Comment

Related News