‘कूल’ पूल पार्टी और नैतिक सीखों से सजी समर कैंप की शुरुआत – बच्चों ने झूमकर की मस्ती

By muzaffarnagarviews

Updated On:

मुजफ्फरनगर – द लर्निंग ट्री स्कूल में आज 27 मई से शुरू हुए समर कैंप का पहला दिन बच्चों के लिए बेहद खास रहा। गर्मी की छुट्टियों में सीख और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिला, जहाँ बच्चों ने न सिर्फ मस्ती की, बल्कि बाँटने (शेयरिंग) की आदत जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक भावना का भी विकास किया। समर कैंप के पहले दिन की खास बात रही एक शानदार ‘कूल’ पूल पार्टी, जिसमें बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

पूल पार्टी में बच्चों ने लिया आनन्द

पूल पार्टी में बच्चों ने खूब डांस किया। थिरकते बच्चों की मुस्कुराहट और पानी में छलांग लगाते चेहरों की चमक, स्कूल परिसर को उत्सव-सा बना रही थी।

पार्टी के दौरान बच्चों के लिए विशेष रूप से स्वच्छ और सुरक्षित पूल की व्यवस्था, साथ ही ताजगी देने वाले मौसमी फल और शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया गया। बच्चों ने इन सबका भरपूर आनंद उठाया। इस समर कैंप का उद्देश्य न सिर्फ विद्यार्थियों को गर्मी से राहत देना था, बल्कि उन्हें सहयोग, समर्पण और आपसी स्नेह जैसे मूल्यों से भी जोड़ना था। समर कैंप की यह शुरुआत न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन और ताजगी से भरी रही, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम साबित हुई।

https://www.instagram.com/reel/DKKKIPcS06w/?igsh=ZDJwYXhiNjQzYjlh

ADVERTISEMENT

Leave a Comment

Related News