मैक्स अस्पताल, पटपड़गंज ने मुज़फ्फरनगर स्थित गंगाराम अस्पताल में विशेष नेफ्रोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने आज शहर स्थित गंगाराम अस्पताल के सहयोग से अपनी नेफ्रोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। यह सेवाएं मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रवि सिंह, की उपस्थिति में शुरू की गईं। डॉ. रवि सिंह अब हर महीने के दूसरे और चौथे मंगलवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक मरीजों के लिए प्राथमिक परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।

ओपीडी सेवाओं के शुभारंभ के अवसर पर डॉ. रवि सिंह ने कहा, “हमें मुज़फ्फरनगर में अपनी विशेष नेफ्रोलॉजी सेवाएं शुरू करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है। यह नई ओपीडी सेवा हमारे उस संकल्प का प्रमाण है, जिसके तहत हम क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत हैं। हमारा उद्देश्य विशेषज्ञ देखभाल और उन्नत उपचार विकल्पों को लोगों के नज़दीक लाना है। आधुनिक डायग्नोस्टिक उपकरणों और नवीनतम उपचार तकनीकों से लैस यह ओपीडी सुनिश्चित करती है कि मरीजों को उनके अपने शहर में ही उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं मिल सकें। हमारी नेफ्रोलॉजी विभाग की सेवाएं संपूर्ण हैं जिनमें रोकथाम संबंधी परामर्श से लेकर जटिल सर्जिकल इंटरवेंशन तक सब कुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। यह पहल हमारे समुदाय के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

ADVERTISEMENT

Leave a Comment

Related News