मुज़फ्फरनगर- केशव मंडल ने भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पण को समर्पित एक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा मंडल के मुख्य मार्गो से निकाली
देशभक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा मंडल के मुख्य मार्गों से निकली। हर हाथ में तिरंगा, हर चेहरे पर गर्व और हर दिल में भारत मां के लिए अटूट प्रेम झलक रहा था। इस ऐतिहासिक यात्रा का संचालन कर रहे केशव मंडल के मंडल महामंत्री अमन तोमर ने कहा ये नया भारत है पहले घर मे घुस कर वार किया था अब सीधा सीने पर प्रहार किया ऐसी हमारी भारतीय सेना पर पुरे भारत को गर्व है मुख्य अतिथि के रूप मे रही मंडल प्रभारी बहन अनीता ने संबोधित किया के मोदी जी ने जो कहा वो करके दिखाया जो सिंदूर मिटाने निकले थे उन्हें धरती में मिलाने का काम किया हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है इस बीच हमारे सभासदों ने भी भाग लिया सभासद रजत धीमान एंव रविकांत शर्मा मौजूद रहे एवं मंडल के गणमान्य कार्यकर्ता एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें बबलू धनगर, वैभव त्यागी, विनीत धीमान, अनुज पाल, नीतू कश्यप, मयंक त्यागी, यशवीर पाल, बिजेंद्र कोरी, ग्ययूर मीर मौजूद रहे!
ADVERTISEMENT














