भाजपा नेताओं ने एकत्रित होकर सुनी पीएम मोदी की मन कि बात

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को एडवोकेट इंद्रजीत सुनेजा के आवास पर नुमाइश कैंप कॉलोनी मे सुना गया। जिसमे सभासद सतीश कुकरेजा, नवनिर्वाचित नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, सुखदर्शन बेदी, पंकज महेश्वरी, कुलभूषण बजाज, यश कपूर आदि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में ही जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मन में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है। पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है। भले वो किसी भी राज्य का हो, वो कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है। मुझे ऐहसास है, हर भारतीय का खून, आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है। मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोर जवाब दिया जायेगा।

Leave a Comment

Related News