मुजफ्फरनगर- जर्जर पोलों को बदलने का कार्य किये जाने हेतु बिजली कुछ समय के लिए निम्न क्षेत्रों में ठप्प रहेगी। 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र जिला अस्पताल को पोषित करने वाली 33 केवी लाईन के जर्जर पोलों को बदलने हेतु दिनांक- 9 मार्च 2025 को प्रातः 09:00 बजे से 12:30 बजे तक का शट डाउन रहेगा। जिस कारण जिला अस्पताल उपकेन्द्र से निर्गत समस्त 11 केवी फीडर्स की विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण जिला अस्पताल उपकेन्द्र के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र मौहल्ला लद्धावाला, कम्बल वाली गली, किचलू वाला बाग, मोती महल, घास मण्डी, ब्रहमपुरी, गंगारामपुरा, मल्हुपुरा, रैदासपुरी, कच्ची सड़क, गाजावाली, उत्तरी रामपुरी के साथ जिला अस्पताल की सप्लाई व 11 केवी शनि धाम की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जर्जर बिजली खम्बों को बदलने के कारण 9 मार्च में इन सभी क्षेत्रों में बिजली रहेगी ठप्प
Published On:
Date:













