X
मुज़फ्फरनगर- नगर की सुख शान्ति एवं समृद्धि की कामना से आज शामली रोड़ पर सतसंग भवन के निकट स्थित नगर के प्रधान देवता को समर्पित भूमिया खेड़ा मंदिर में ध्वजारोहण, महायज्ञ, छप्पन भोग एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सनातन ध्वजा स्वामी यशवीर महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। साथ ही राकेश शर्मा भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य पुजारी मुदित मिश्रा, गौरव पाहवा, रिंकू गर्ग, अमन मिश्रा, गोपाल गर्ग, कमल वर्मा, रोशन वर्मा, शोभित भारद्वाज, अंकित मिश्रा, शैंकी मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।















