मुज़फ्फरनगर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह समेत 40 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले

By muzaffarnagarviews

Published On:

उत्तर प्रदेश के 40 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, मुज़फ्फरनगर के सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का भी हुआ तबादला

फाइल फोटो

लखनऊ, प्रदेश में निरंतर अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने गुरुवार की देर रात्रि 40 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

जिसमे मुज़फ्फरनगर के सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह भी शामिल है उन्हें एडीएम वित्त-राजस्व फिरोजाबाद, और मैनपुरी के एसडीएम अनूप कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर बनाया गया है। 


तबादला एक्सप्रेस के क्रम को जारी रखते हुए राज्य सरकार ने देर रात्रि 40 वरिष्ठ पीसीएसअधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सूर्यकांत त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त कानपुर नगर, गंभीर सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद, पंकज सिंह को अपर नगर आयुक्त लखनऊ, पल्लवी मिश्रा को सिटी मजिस्ट्रेट रायबरेली बनाया गया है।

Leave a Comment

Related News