यूपी का बदलता मौसम- दिनभर तेज धूप और गर्मी का एहसास कर रहे हैं तो वहीं सुबह और रात को बर्फ़ीली हवाएं अभी भी लोगों को ठंड महसूस करा रही है। यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है। हालांकि रात के समय ठंड अब भी लोगो को सता रही है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों कोहरा दिखाई दिया। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, अम्बेडकर नगर, अयोध्या व लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में कोहरा दिखाई देगा।

मुज़फ्फरनगर में भी दिनभर इतनी तेज धूप के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों को भी उतारना शुरू कर दिया है, हालांकि रात को ठंडी हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा यूपी में एक बार फ़िर ठंड का यूटर्न आने वाला है। प्रदेश के 45 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट तो क़रीब 11 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- आतंकी हमले का विरोध, नगर की पंजाबी कॉलोनी में बच्चों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, कैंडल मार्च निकाला
- डीएवी पीजी कॉलेज नरा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- मेरठ की आयशा ने 93.67% अंको के साथ जनपद में पांचवा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम किया रोशन
- नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष नई मंडी को बधाईयों का तांता
- भाजपा नेताओं ने एकत्रित होकर सुनी पीएम मोदी की मन कि बात
- युवा सम्मेलन में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम बताया “एक राष्ट्र – एक चुनाव”