मुज़फ्फरनगर- थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आने वाले मौहल्ला बाग़ प्यारे लाल जो मीनाक्षी चौक के पास पड़ता है। जिसके आर्य समाज रोड़ पर पड़ने वाले 2 रास्तों को खुलवाने की मुहिम में अब हिन्दू संगठनों के नेता भी जुड़ने लगे हैं। आज मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सदर एसडीएम ने मौहल्ले के बंद रास्तों का निरीक्षण किया।

आपको बता दें आज उक्त मौहल्ले के आर्य समाज रोड़ पर पड़ने वाले बंद रास्तों को खुलवाने के लिए मौहल्लेवासियों ने सभासद सतीश कुकरेजा के साथ मिलकर कल सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। आज सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व सदर एसडीएम निकिता शर्मा स्वयं मौहल्ला बाग़ प्यारे लाल पहुँचे। और बंद रास्तों का निरीक्षण शुरू किया। जिनकी भनक लगते ही क्षेत्र के सभासद सतीश कुकरेजा के साथ-साथ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचें।

मौहल्लेवासियों ने कहा अगर योगी सरकार में बन्द रास्ते नहीं खुलेंगे तो फिर कब खुलेंगे। जिसका हिन्दू संगठनों के नेताओं ने भी समर्थन किया। मनोज सैनी, लोकेश सैनी, राजेश कश्यप, आशीष शर्मा, सनी वर्मा, संजय अरोरा आदि मौके पर पहुँचे।

मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने आर्य समाज रोड़ पर निकलने वाले रास्तों का मुआयना किया। बताया जा रहा है उक्त रास्तों पर कुछ भूमाफियाओं ने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर रखा है। जिसके लिए अब पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।














