मुज़फ्फरनगर के मौहल्ला बाग़ प्यारे लाल के दो बन्द रास्तों को खुलवाने की मांग तेज, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- नगर के प्रमुख चौराहे मीनाक्षी चौक से चंद दूरी पर स्थित मुस्लिम बस्ती के पीछे हिन्दू कॉलोनी के तीन मुख्य सरकारी रास्तों से 2 रास्ते बन्द किये जाने का इन दिनों मौहल्ले वासियों द्वारा काफ़ी विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते आज कॉलोनीवासियों ने सभासद सतीश कुकरेजा के साथ सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन भी सौंपा।

दरअसल मामला थाना सिविल लाइन के बाग प्यारे लाल का है जो मौहल्ला तकिया वाला के पीछे पड़ता है। मौहल्ले वासियों द्वारा बताया जा रहा है उक्त मौहल्ले के तीन मुख्य सरकारी रास्ते हुआ करते थे जिनसे आवागमन हुआ करता था। जिनमें एक मेरठ रोड़ से तो 2 रास्ते आर्य समाज रोड़ पर निकलते थे। परंतु सपा सरकार के कार्यकाल में आर्य समाज मंदिर व इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास निकलने वाले दोनों रास्तों को बन्द कर दिया गया है जिससे वर्षों से आवागमन में समस्याएं बनी हुई हैं।

आज वार्ड 24 के सभासद सतीश कुकरेजा व मौहल्ला बाग़ प्यारे लाल के निवासियों ने सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप से मुलाकात की और मौहल्ले की इस गंभीर समस्या से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही मौहल्ले वासियों का कहना है जरूरत पड़ने पर डीएम साहब को उक्त मामले के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। आपको बता दें गतदिनों भी मौहल्लेवासियों ने कलेक्ट्रेट में पहुँच कर अपनी माँगे रखी थी।

Leave a Comment

Related News