गाँधी कॉलोनी के नए सभापति को बधाई देने पहुँचे भाजपा नेता व सभासद सतीश कुकरेजा

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- गतदिनों गाँधी कॉलोनी हाऊसिंग सोसायटी के चुनावों में दोबारा सभापति बने पवन छाबड़ा को बधाई देने वालों की लाइन लगी पड़ी है। जिस क्रम में गतरात नुमायश कैम्प के सभासद सतीश कुकरेजा भी उनके घर बधाई देने पहुँचे। सभासद सतीश कुकरेजा ने बुके देकर व फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर नुमायश कैम्प के विवेक टंडन, राजेश सहानी, राजीव धवन, ज्ञान प्रकाश व राजेश पराशर आदि लोग भी सम्मान करने वालों में शामिल रहे।

Leave a Comment

Related News