मुज़फ्फरनगर में 16-17 जनवरी को बसंत विहार समेत इन क्षेत्रों में 5-5 घण्टे बिजली रहेगी बन्द

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- बिजली कार्य के चलते साकेत कॉलोनी समेत इन क्षेत्रों में 16 जनवरी से 17 जनवरी तक 5-5 घण्टे बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि नगरीय क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु आर.डी.एस.एस. योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित फीडर बाइफरकेशन के कार्य हेतु 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र न्यू रूडकी रोड से जुडे क्षेत्र साकेत कालोनी, बसन्त विहार, सरवट, हाजीपुरा, सैफी कालोनी, इमरान कालोनी, हुसैनिया कालोनी, बझेडी रोड आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति दिनांक 16.01.2025 व 17.01.2025 को समय प्रातः 11:00 बजे से सांय 16:00 बजे तक बाधित रहेगी।

Leave a Comment

Related News