X
मुज़फ्फरनगर- चाइनीज मांझे को लेकर प्रशासन एलर्ट मोड़ में आ गया है। नगर में पतंग व मांझे की दुकानों पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यहाँ तक कि बताया जा रहा है सरकारी वाहन द्वारा पुलिसकर्मियों ने इस संबंध में अनाउंसमेंट भी किया। चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं के दृष्टिगत नगर के खालापार क्षेत्र में पतंगों की दुकानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है।













