मुज़फ्फरनगर नवीन मण्डी स्थल पर मकर सक्रांति पर्व पर खिचड़ी का वितरण, 25 वर्षों से हो रहा है शिव मंदिर में प्रसाद वितरण

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- नवीन मन्डी व्यापार संघ मुजफ्फरनगर परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष में खिचड़ी प्रसाद वितरण भगवान शिव मंदिर नवीन मंडी स्थल मुजफ्फरनगर पर किया गया। जिसमें सभी धर्म प्रेमी सज्जनों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।
अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि मकर संक्रांति हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहार में से एक है आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। शीत ऋतु के पौष मास में जब भगवान भास्कर उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य की इस संक्रांति को मकर संक्राति के रूप में देश भर में मनाया जाता है। मकर संक्रांति हर साल 14 जनवरी को मनाई जाती है।


सूर्य ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति के दिन गंगा स्रान और दान पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मकर संक्रान्ति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, और आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। साथ ही जब शनि और सूर्य एक साथ मकर राशि में विराजमान थे। मकर संक्रांति पर्व हिंदूओं का प्रमुख त्योहार है यह पूरे भारत में इससे अलग नाम से मनाया जाता है पंजाब में से लोहड़ी दक्षिण में पोंगल यूपी बिहार मध्य प्रदेश में खिचड़ी कर्नाटक आंध्र प्रदेश में संक्रांति गुजरात में उत्तरायण राजस्थान में भी सक्रांति के रूप में मनाया जाता है।
सभी जनपद के प्रतिनिधि पत्रकार बन्धु विभिन्न विभिन्न संगठनों से आए हुए शहर के गणमान्य लोग वह व्यापारी भाइयों मजदूर भाइयों कर्मचारी भाइयों व सभी लोग मंडी समिति के अधिकारीगण और हजारों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी पकौड़ी चाय पापड़ गुड़ का प्रसाद वितरण किया। आज राम ध्वज का वितरण किया गया व प्रसाद ग्रहण किया इसमें मुख्य रूप से मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गोरव स्वरूप, डॉक्टर सुभाष शर्मा, विजय शुक्ला, संजय अग्रवाल, श्रीकांत त्यागी, मनीष चौधरी, अनुज गोयल, संजीव गोयल, कृष्ण गोपाल मित्तल, राकैश त्यागी, अशोक कंसल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, रोशनी पांचाल, अन्जु अग्रवाल, हर्षवर्धन जैन, विशाल गर्ग, सुभाष गौतम, कुलदीप गोयल, रोहित सिंगला, अरविंद जोहल, विजय कुमार, अमित गर्ग, विक्की चावला आदि सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Comment

Related News