श्री राम लला मंदिर की प्रथम वर्ष गांठ के अवसर पर मुज़फ्फरनगर में भव्य सुन्दर कांड पाठ का आयोजन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:


मुजफ्फरनगर- मानव कल्याण परिषद के तत्वाधान में आज श्री राम लला मंदिर की स्थापना के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर देव पुरम में भव्य श्री सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया।
मानव कल्याण परिषद के कार्यक्रम संयोजक एवं समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा द्वारा बताया गया है कि आज की शुभ तिथि में मुजफ्फरनगर से पिछले वर्ष 125 राम भक्तों के समूह द्वारा अयोध्या जी में भी सामुहिक पाठ का आयोजन हुआ था. उसी ग्रुप द्वारा आज भी सुन्दर कांड पाठ का आयोजन देव पुरम में भाव सहित किया गया।


पाठ संचालन श्री राज कुमार अग्रवाल व प्रेम प्रकाश अरोरा द्वारा किया गया। रमेश चंद्र बंसल, राज कुमार बक्षी, राकेश तनेजा, संजय अरोरा, राजीव गर्ग आदि की उपस्थिति रही। श्रीमती आशा गर्ग, हिमांशु गर्ग, पुष्पा नारंग द्वारा श्री राम लला के सुन्दर मधुर बधाई गीतों द्वारा आनंद वर्षा में भक्तों द्वारा सारा वातावरण झूम उठा।

Leave a Comment

Related News