मुज़फ्फरनगर में बेख़ौफ़ चोर- ट्रांसफार्मर को बनाया जा रहा निशाना, कीमती सामान की कर रहे चोरी

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

चोरों के बेख़ौफ़ होकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों को बार-बार बनाया जा रहा है निशाना। आये दिन ट्रांसफार्मर और ट्यूबवैल आदि से कीमती सामान की चोरी कर रहे हैं शातिर चोर। ऐसा ही मामला बुढ़ाना क्षेत्र एक गाँव से आया है।

मुजफ्फरनगर- बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगवा में बेखौफ चोरों का आतंक, बेख़ौफ़ चोर ट्रांसफार्मर को अपना निशाना बना रहे हैं। इससे पहले भी गांव नगवा में ट्रांसफार्मर से तांबे की चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है वहीं देर रात्रि के समय बेख़ौफ़ चोरों ने ट्रांसफार्मर से लाखों का तांबा चोरी कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

Related News