मुज़फ्फरनगर- प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज कई जोड़ों का विवाह कराया गया। नगर के सनातन धर्म सभा में आज जिला कल्याण समिति व नगर पालिका द्वारा पीएम सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 41 जोड़ो का विवाह कराया गया। हिन्दू रीति रिवाज के साथ सभी जोड़ो का विवाह कराया गया। जहाँ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने सभी 41 जोड़ों को सुखमय वैवाहिक जीवन हेतु आशीर्वाद देते हुए ईश्वर से सुखद जीवन की कामना व प्रार्थना की।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप व ईओ प्रज्ञा सिंह के साथ-साथ नगर पालिका के सभी सभासद व अधिकारीगण भी मौजूद रहे।















