मुजफ्फरनगर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का गहनता के साथ निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार एवं नगरीय हेल्थ और वैलनेस सेंटर सूजडू का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को कहा कि वह अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता को ओर अधिक सुधारने का प्रयास करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार में वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका, आदि का निरीक्षण किया उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सन्नवर को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई व्यवस्था को ओर अधिक दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया, उन्होंने सभी अधिकारियो व कर्मचारियों को ससमय उपस्थित होकर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।निरीक्षण के समय उनके साथ मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार व हेल्थ और वैलनेस सेंटर सूजडू औचक निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये @CMOfficeUP @brajeshpathakup @InfoDeptUP @nhm_up @DmMuzaffarnagar pic.twitter.com/3eJ86BxhIP
— CMO Office Muzaffarnagar (@DhsMzn) January 2, 2025













