मुजफ्फरनगर- शीतलहर के चलते डीएम ने अधिकारियों संग रेन बसेरों का किया निरीक्षण, 14 जनवरी तक स्कूल बंद

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में ठंड का कहर शुरू हो चुका है। बीते दिनों मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों में बरसात से बढ़ती ठंड ने शीतलहर का आरंभ कर दिया है। जिसके चलते जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह व एसडीएम निकिता शर्मा लगातार रैनबसेरों का निरीक्षण कर रहे हैं।

बढ़ती सर्दी के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों के साथ रेन बसेरों का निरीक्षण किया। रात्रि में अचानक अधिकारियों के दौरे से हड़कंप मच गया। रेन बसेरों के अतिरिक्त नगर के मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था को भी परखा। आपको बता दें, मुजफ्फरनगर में ठंड के चलते आगामी 14 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूलों में भी अवकाश की घोषणा कर दी है।

Leave a Comment

Related News