मुजफ्फरनगर में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में जाँच व उपचार कराने पहुँचे सैकड़ों मरीज

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- नगर में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का निःशुल्क आयोजन किया गया। दो दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आज 29 दिसम्बर को समापन हुआ। नगर के नुमाईश कैम्प के दुर्गा मंदिर में लगे निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में वार्ड 24 के सभासद सतीश कुकरेजा द्वारा दीप प्रज्वलित कर आज के शिविर का शुभारंभ किया गया था।

आयुर्वेद की तरफ़ भी सैकड़ों मरीजों का रुझान देखने को मिला, चिकित्सा शिविर में अनेक प्रकार की जाँच भी निःशुल्क की गई। और साथ ही आयुर्वेद के प्रति लोगों में जागरूकता भी उत्पन्न करने का सफल कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे सभासद सतीश कुकरेजा ने बताया आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में बाहर से आये क़रीब दो दर्जन डॉक्टरों द्वारा आयुर्वेद से उपचार किया गया। जिसमें अनेक प्रकार की बीमारियां सम्मिलित रही।

Leave a Comment

Related News