मुजफ्फरनगर में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, तापमान लुढ़कर 12 डिग्री तक पहुँचा, लोग ले रहे अलाव का सहारा, AQI भी गंभीर

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद में बारिश के बाद ठंडक और बढ़ गई है। रविवार की सुबह लोगों को गिरते तापमान और ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ा। फिलहाल बारिश थम चुकी है, लेकिन आसमान में बादल अभी भी छाए हुए हैं। एहतियातन लोग छाता साथ लेकर ही बाहर निकल रहे हैं। शनिवार के मुकाबले रविवार का तापमान और नीचे गिर गया। सुबह का तापमान 17 डिग्री से लुढ़ककर 12 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, हवाओं की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई, जिससे ठंडक और अधिक महसूस हो रही है। अनेक जगह तो ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा भी लेते दिखाई दिए।

मुजफ्फरनगर में फिलहाल प्रदूषण से राहत मिली है। रविवार को मुजफ्फरनगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 76 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए संतोषजनक स्तर पर है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोग घरों में ही चाय की चुस्की और गर्मागर्म पकोड़ों का आनंद लेते नजर आए। बाजारों में भी हलचल कम दिखाई दी और सड़कों पर ज्यादातर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दिखे।

आसमान में बादल, बारिश की संभावना

भले ही बारिश थम गई हो, लेकिन आसमान में छाए बादलों को देखकर लोगों को फिर से बारिश का अंदेशा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

Leave a Comment

Related News