सुन्दर कांड सामुहिक कृतज्ञता पाठ सिद्ध पीठ सिद्ध बलि धाम मे 1 जनवरी को होगा

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- मानव कल्याण परिषद के तत्वावधान मे प्रतिवर्ष के प्रथम दिवस 1 जनवरी को सिद्ध पीठ सिद्ध बलि धाम मे सामुहिक सुन्दर कांड कृतज्ञता पाठ 1 जनवरी दिन बुधवार को प्रात:11 बजे से 1 बजे तक होगा। यह जानकारी देते हुए मानव कल्याण परिषद के कार्यक्रम संयोजक एवं समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा द्वारा बताया गया है प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नव नव वर्ष के प्रथम दिवस 1 जनवरी 2025 दिन बुधवार को प्रात:6 बजे शिव चौक से बसें जाएंगी। तथा सिद्ध पीठ सिद्ध बलि मंदिर प्रांगण मे बाबा के सानिध्य मे 11 बजे से 1 बजे तक सुन्दर कांड पाठ होगा। पाठ के उपरांत भंडारे की भी व्यवस्था प्रतिवर्ष की भांति रहेगी। कोटद्वार सिद्धबली धाम जाने के इच्छुक जन 9997259050 और 9412638078 पर संपर्क कर सकते है।

Advertisement

Leave a Comment

Related News