मुजफ्फरनगर में 3 दिन 4-4 घण्टे बिजली रहेगी बन्द, जर्जर तारों को बदलने का होगा काम

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड़ पर जर्जर तारों को बदलने व खम्बों को बदलने का कार्य किये जाने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 3 दिन रहेगी 4-4 घण्टे के लिए बंद।

दरअसल, दिनांक 23.12.2024 से 24.12.2024 एवं दिनांक 26.12.2024 में 33/11 केवी उपकेन्द्र जानसठ रोड़ व मखियाली, मुजफ्फरनगर के क्षेत्रान्तर्गत 33 केवी के जर्जर पोल को बदलने का कार्य होने के कारण उक्त उपकेन्द्रो के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी फीडर्स बन्द रहेंगे, जिस कारण वसुन्धरा, ए टू जैड, अलमासपुर, महालक्ष्मी एन्क्लेव, पारस एन्क्लेव, मीनाक्षीपुरम, आदि क्षेत्रो की प्रातः 11:00 बजे से 15:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Leave a Comment

Related News