मुज़फ़्फरनगर- आज नगर पालिका परिषद के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी, फ़िल्म देखकर भाजपा नेता बोले, ये फिल्म समाज के अंधकारमय पक्ष को उजागर करते हुए न्याय और सच्चाई की लड़ाई को दर्शाती है। यह दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि सत्य के लिए आवाज उठाना कितना महत्वपूर्ण है। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, नगर पालिका के सभासद व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।














