व्यापारियों ने बजट से पूर्व काली नदी का सौंदर्यीकरण से लेकर सीनियर सिटीजन की पेंशन की उठाई मांग

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ़्फरनगर- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई ने डीएम उमेश मिश्रा से मिलकर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
आगामी बजट से पूर्व व्यपारियो ने व्यापारी वर्ग के लिए काली नदी के सौंदर्यीकरण से लेकर सीनियर सिटीजन की पेंशन योजना लाये जाने की मांग उठाई है।

व्यापारियों द्वारा निम्न मांगो को ज्ञापन में शामिल किया गया

1- सीनियर सिटीजन व्यापारी के लिए सरकारी कर्मचारी की तर्ज पर सम्मानजनक पेंशन योजना लाई जाए।

2- 10 लाख तक आय पूर्णतया कर मुक्त हो।

3- धारा 43 बी एमएसएमई का क्रियान्वन केवल विक्रेता की शिकायत पर ही हो।

4- टीडीएस का कलेक्शन 1% किसी भी रूप में व्यापारी को दिया जाए।

5- टीडीएस जमा करने में लेट होने पर सजा का प्रावधान समाप्त हो ।

6- सरकार की ब्याज दर लेने की और रिफंड देने की एक ही हो।

7- सभी व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों 60 वर्ष से ऊपर वालों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए।

8- मुजफ्फरनगर में काली नदी का सौंदर्य करण साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर किया जाए।

9- टोल टैक्स की दरे कम की जाए। लागत मूल्य वसूली होने के बाद टोल टैक्स लेना बंद किया जाए। प्राइवेट कारों से टोल टैक्स समाप्त किया जाए।

Leave a Comment

Related News