X
मुज़फ़्फरनगर- राणा स्टील पर हुई जीएसटी टीम की छापेमारी के दौरान हुई अभद्रता प्रकरण राणा परिवार की मुश्किलें बढ़ाता ही जा रहा है। जीएसटी टीम पर जानलेवा हमले में पूर्व सांसद कादिर राणा को मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया है तो कादिर राणा की बेटियों को भी आरोपी बनाया गया है। आगामी 16 दिसंबर उक्त प्रकरण में सुनवाई होनी है। आपको बता दें गत दिनों राणा स्टील पर छापेमारी के लिए गयी जीएसटी टीम के साथ अभद्रता व मारपीट का मामला सामने आया था।













