मुज़फ़्फरनगर किसान आंदोलन में पूर्व विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर हमले में 3 साल बाद वारंटी गिरफ़्तार

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ़्फरनगर- किसान आंदोलन में भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर हुए हमले में 3 साल बाद पुलिस ने वारंटी मनोज कुमार को गिरफ़्तार किया। जबकि हमले के मामले में अभी भी 8 अन्य आरोपी चल रहे हैं फरार।

दरअसल, जनपद मुज़फ़्फरनगर के सिसौली में किसान आंदोलन के दौरान तत्कालीन भाजपा विधायक उमेश मलिक की गाड़ी में तोड़फोड़ हुई थी। BKU सुप्रीमो नरेश टिकैत के भाई पर लगा था हमले का आरोप, BJP अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह की तहरीर पर 9 पर हुआ था मुकदमा दर्ज, धारा 147,148,149,452,307,323,324,332,353,427 में दर्ज हे केस, हमले के मामले में अभी भी 8 और आरोपी चल रहे हैं फरार, मुजफ्फरनगर की भौराकला पुलिस ने मामले में की कार्रवाई।

Leave a Comment

Related News