मुज़फ़्फरनगर में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री पर पहुँचा, सवेरे घने कोहरे ने लपेटा

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ़्फरनगर में दिन भर गर्मी का होता एहसास तो सुबह और रात्रि में ठंड करती बेहाल। आज सुबह सवेरे तापमान में दर्ज हुई भारी गिरावट।

मुजफ्फरनगर में कड़ाके की सर्दी: तापमान गिरकर 7°C, सुबह रहा घना कोहरा

मुजफ्फरनगर में सर्दी ने पूरी तरह से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह मुज़फ़्फ़रनगर का तापमान गिरकर 7 डिग्री हो गया, ठंड बढ़ने के साथ-साथ शहरी एवं ग्रामीण अंचल में घना कोहरा भी देखने को मिला, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई।

शहर में तापमान में आई इस गिरावट ने लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटने पर मजबूर कर दिया है। सुबह-सुबह लोगों को काम पर जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीरे-धीरे चलाए जा रहे थे, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी। सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट्स का इस्तेमाल करना पड़ा और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की भी समस्या देखी गई।

किसानों पर भी हो सकता है इसका असर

सर्दी का यह प्रकोप किसानों पर भी देखा जा रहा है। किसानों ने बताया कि अगर इस तरह का तापमान जारी रहा तो फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए वे भी सतर्कता बरत रहे हैं।

Leave a Comment

Related News