मुज़फ़्फरनगर- पूर्व सांसद कादिर राणा की राणा स्टील पर GST टीम की छापेमारी, जाँच करने आई जीएसटी टीम के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है जीएसटी टीम की गाड़ी के शीशे भी तोड़े गए। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अब पुलिस के साथ पुनः अंदर गयी जीएसटी टीम। मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र राणा चौक का है। पूर्व सांसद के पुत्र को हिरासत में लिए जाने की मिल रही सूचना।














