मिट्स ग्रुप की शानदार 25वीं वर्षगांठ, अपनी टीम के साथ केक काटकर बनाया यादगार

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मिट्स ग्रुप ने मनाई अपनी शानदार 25वीं वर्षगांठ, एम.के. भाटिया ने दी युवा टीम को प्रेरणा

मिट्स ग्रुप ने अपनी 25वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई, और इस मौके पर कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन एम.के. भाटिया ने अपनी युवा टीम के साथ मिलकर इस अवसर को खास बनाया। 25 साल पहले एक मोब एमआर उत्पाद से शुरुआत करने वाले भाटिया ने कठिन संघर्ष और अपार मेहनत के जरिए मिट्स ग्रुप को इस मुकाम तक पहुंचाया।

इस खास अवसर पर भाटिया ने अपनी टीम से जुड़े युवा कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की, जिससे टीम को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। भाटिया ने अपनी फिल्म के प्रसिद्ध डायलॉग “अपने तो सिर्फ अपने होते हैं, लेकिन सपने भी सिर्फ अपने होते हैं।” को दोहराते हुए अपनी टीम को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया, और यही भावना उनके पूरे सफर का हिस्सा रही है। कार्यक्रम में मिट्स ग्रुप के सभी डायरेक्टर्स भी उपस्थित राहे!

यह 25 वर्षों की यात्रा सिर्फ मिट्स ग्रुप की व्यवसायिक सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह भी दिखाती है कि मेहनत, संघर्ष और टीमवर्क के जरिए किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मिस्टर भाटिया की प्रेरणा से यह साफ है कि सफलता सिर्फ एक मंजिल नहीं, बल्कि एक यात्रा है जो हर व्यक्ति की मेहनत और समर्पण से तय होती है।

Leave a Comment

Related News