मुज़फ़्फरनगर में दो पक्षों में मारपीट, 2 को देररात किया गिरफ्तार

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गाँव दुधली में देर शाम ट्रक और बोलेरो की आपस में साइड लगने को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों ही पक्षों को थाने लेकर पहुंची थी जहां थाने के बाहर भी दोनों पक्ष आपस में लड़ते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मारपीट करने वालों को चिन्हित करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ़्तार भी कर लिया गया है। पुलिस के साथ नहीं हुई कोई मारपीट।

उधर मामले की सूचना मिलते ही सीओ सदर थाना चरथावल में मौजूद है मामले में जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई के अधिनीस्थो को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर जानकारी देते हुए

Leave a Comment

Related News