निर्माणाधीन संकल्प गौशाला एवं गौधन चिकित्सा केंद्र में किया गया गौ पूजन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- आज मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि की प्रात: कालीन बेला में भारत विकास परिषद संकल्प सेवा ट्रस्ट द्वारा निर्माणाधीन संकल्प गौशाला एवं गौधन चिकित्सा केंद्र निकट श्री कृष्णा गौशाला, पचेण्डा रोड में सर्वप्रथम गौमाता के आगमन के पावन अवसर पर गौमाता की पूजा अर्चना एवं वंदन कर स्वागत किया गया। पंडित मनसुख शर्मा द्वारा गौ पूजन का कार्य संपन्न कराया गया गो पूजन यजमान श्रीमती एवं अशोक तायल रहे। मुख्य अतिथि शशी कांत मित्तल, प्रांतीय अध्यक्ष एवं संदीप कुमार जैन प्रांतीय वित्त सचिव, भारत विकास परिषद रहे।


इस अवसर पर सुभाष चंद्र गुप्ता, कुलदीप गुप्ता,जगदीश पालीवाल, कमल गोयल, ओम कुमार गर्ग, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, मित्रसेन कथूरिया, रवि नंदन, प्रेम प्रकाश अरोरा, शिशु कांत गर्ग, राजेश मोहन गोयल, अतिन संगल, मनोज सेठी, जयप्रकाश गोयल, जयप्रकाश गर्ग, CA राधेश्याम गर्ग, मनोज कुमार गर्ग, पंकज बंसल, कीमती लाल जैन, एड. रोहिताश करनवाल, एड. प्रेम प्रकाश, प्रमोद कुमार गुप्ता, सौरभ गर्ग, कमल गुप्ता, कृष्णम, माधव, विभा गर्ग, शुभ्रा गुप्ता आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News