व्यापारी नेता के भतीजे की आत्महत्या से क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

भाजपा नेता के भतीजे ने की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर– शनिवार रात युवक द्वारा गोली मारकर की आत्महत्या से क्षेत्र में हड़कंप मचा, मृतक युवक की पहचान बलविंदर सिंह सल्ल के भतीजे के रूप में की गई है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में हनी सिंह (35 वर्ष) पुत्र जसवीर सिंह ने ख़ुद को गाली मारकर मौत के घाट उतारा।

घायल हनी को अस्पताल ले जाया गया, उपचार के दौरान हुई मौत। बताया जा रहा है रात्रि में क़रीब 10 बजे थाना सिविल लाइन पुलिस को फोन से सूचना मिली, जिसके पश्चात पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, परिजनों से भी की गई बातचीत, मामले की जाँच में जुटी पुलिस। बताया जा रहा मामला आत्महत्या का है परंतु अन्य बिंदुओं पर जाँच के उपरांत ही मामला साफ़ हो पायेगा। मामले की सूचना पर रात्रि में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व सपा नेता राकेश शर्मा आदि नेता भी परिजनों से मिलने पहुंचे।

Leave a Comment

Related News