X बंद करें
   

पश्चिमी यूपी भारी बारिश, 2 दिन का अलर्ट, मेरठ में सोमवार स्कूलों का अवकाश

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

 पश्चिमी यूपी के लगभग सभी जिलों में आज सुबह से ही पूरा दिन मौसम सुहावना हुआ रहा, जिसके चलते पंखों की स्पीड भी लोगों ने कम कर दी है।

मेरठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रविवार को मौसम सुबह से ही सुहावना रहा। मेरठ, मुज़फ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चली। सभी जिलों में बारिश होने से जहां तापमान में कमी आई है, वहीं वायु गुणवत्ता एक्यूआई में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 18 अक्तूबर यानी सोमवार को मेरठ एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है। 

मौसम विभाग के अनुमान को देखते हुए मेरठ में कक्षा 1 से 12 तक सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यदि उपरोक्त तिथि में कोई परीक्षा पूर्व से निर्धारित है तो वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। 

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट देखी गयी है। मौसम में बदलाव से रात में सर्दी का अहसास होने लगा है।

Leave a Comment