सर्दियों की तैयारी में जुटे डीएम, अधिकारियों संग बैठक कर रेन बसेरों को दुरुस्त करने के दिये निर्देश

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- ठंड की दस्तक के साथ प्रशासन भी तैयारियों में जुट चुका है। इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों की जिला पंचायत सभागार में महत्वपूर्ण बैठक ली है। जिसमें राहगीरों के लिए कम्बल, अलाव के लिए लकड़ी व साफ़-सफाई की व्यवस्था समय से दुरुस्त करने के सख़्त दिशा निर्देश दिए।

डीएम उमेश मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक ली है जिसमें सर्दी से बचाव के लिए राहगीरों के लिए अलाव, रेन बसेरों आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बताया जा रहा है कि इस बार रेन बसेरों में खाना व नाश्ता भी राहगीरों को मिलेगा।

बैठक में एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंहग व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप,एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम खतौली मोनालिसा जोहरी, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती , तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता,ARTO अजय मिश्रा, नगरपालिका AE अखंड प्रताप सिंह सहित हर विभागों के अधिकारी भी रहे बैठक में मौजूद

Leave a Comment

Related News