राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन का मुज़फ्फरनगर आगमन पर हुआ सम्मान

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर (16 नवंबर)- आज राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य श्रीमती संगीता जैन अग्रवाल के प्रथम बार मुजफ्फरनगर आगमन पर जवाहर वेदिक शिक्षा समिति (पंजी) एवं इन्जीनियर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जे० वी० पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वी० एस० वर्मा के मुख्य संयोजन व महिला ऐच्छिक ब्यूरो की पूर्व सदस्या श्रीमती मनीषा गोयल के संयोजन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने व संचालन इन्जीनियर्स क्लब के सचिव इं० बसन्त कुमार गोयल ने किया। जबकि वैष्णव स्टील्स के निदेशक इं० अशोक अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत व इन्जीनियर्स क्लब के अध्यक्ष इं० सुभाष चन्द्रा, अधिशासी अभियन्ता, मुजफ्फरनगर खण्ड गंगा नहर ने धन्यवाद का अभिमत दिया।

अपने स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अथिति श्री संगीता जैन अग्रवाल सदस्य राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सन्त योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा व हितों के लिए पूर्णतया समर्पित है व महिला उत्पीडन की छोटी से लेकर बडी घटना पर कडी नज़रे बनाए हुए है। कार्यक्रम आयोजन में सहायक अभियन्ता गंगा नहर इं० लोकेन्द्र कुमार, कोरियोग्राफर मोहन अरोडा, समाजसेवी नवनीत सिंघल, इं० प्रशान्त कुच्छल, सुनील त्यागी, अनिल कुमार, सचिन गर्ग आदि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्रीमती प्रिया गर्ग, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, पिंकी त्यागी, उषा रानी, दीपशिखा, सुरेखा तोमर, मनीषा शर्मा, ज्योति मलिक, दीपा मल्होत्रा, सरोज राठी, अशान्शी तोमर, प्रीति यादव, प्रकाशी, हेमलता, कृष्णा वर्मा, श्यामो देवी, दमयन्ती, सोहनवीरी धीमान आदि उपस्थित रही ।

Ads the learning tree school

Leave a Comment

Related News