मुज़फ्फरनगर में बढ़ती ठंड कोहरे के चलते 29 दिसम्बर को कक्षा 8 तक स्कूल बंद

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर में ठंड के चलते स्कूल बंद

मुज़फ्फरनगर- आज सुबह से जनपद में घने कोहरे के छाए रहने और बढ़ती शीतलहर से जनजीवन का रफ़्तार धीमी कर दी थी और अभिभावकों के मीडिया संस्थानों पर फोन आने लगे कल कैसे जाएंगे बच्चे स्कूल, जिसकी चिंता समाप्त हो गयी है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कल सोमवार यानि 29 दिसम्बर को कक्षा 8 तक समस्त बोर्डों के स्कूलों के अवकाश की घोषणा कर दी है।

Related News