देवोपम किड्स स्कूल में नए साल के उपलक्ष्य में भागवत गीता का पाठ

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में आज आंग्ल नववर्ष 2026 के आगमन के अवसर पर डायरेक्टर राजीव मुंजाल, स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा, सभी सम्मानित टीचर्स और अभिभावकों की उपस्थिति में श्रीमद् भागवत गीता जी के सभी अट्ठारह अध्यायों का अत्यंत श्रद्धापूर्वक और भक्ति भाव से परिपूर्ण वातावरण में पठन एवं श्रवण काआयोजन किया गया।

कान्हा जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कथा का शुभारंभ किया गया। स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गीता जी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि श्री गीता जी के श्रवण मात्र से ही व्यक्ति अपने जीवन में सुख और शांति का अनुभव करता हैं और उसे ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। तत्पश्चात उन्होंने प्रथम अध्याय का पठन किया। सभी टीचर्स के द्वारा भी एक एक अध्याय का पठन किया गया। आज के इस सुंदर कार्यक्रम का समापन श्री गीता जी की आरती और भोग प्रसाद के साथ किया गया।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News