कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 103 करोड़ पार, मंगलवार को देर शाम तक हुआ टीकाकरण

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

नई दिल्ली, भारत में तीव्रता के साथ बढ़ रहा कोरोना टीकाकरण का काम,  मंगलवार को कोरोना टीकाकरण 103 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, आज मंगलवार शाम 7 बजे तक देश में 1 अरब 3 करोड़ 48 लाख 36 हजार 594 कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। आज मंगलवार को देशभर में 51 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण का कार्य देरशाम तक चलने के कारण आज के आंकड़ों में वृद्धि भी हो सकती है।

Leave a Comment