नगर की हालत तो छोड़िए साहब यहाँ तो नगर पालिका का परिसर ही गंदगी से भरा हुआ है। आज पालिका चेयरमैन ने किया नगर पालिका परिसर टॉउन हाल का औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर- नगर पालिका परिषद चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने आज अचानक एक्शन मोड़ लिया। उन्होंने आज दोपहर टाउनहाल पहुंचकर सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका मुख्यालय टाउनहाल के परिसर में ही गंदगी देखकर वो बेहद नाराज हुई और मौके पर ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जमकर हड़काया। उन्होंने जमकर फटकार लगाते हुए कहा जब टाउनहाल ही सफाई के मामले में इस तरह से बदहाल है तो शहर का क्या हाल होगा, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जायेगा। वो जल्द ही हर वार्ड में भ्रमण पर निकलेंगी और जनता से सीधे मिलकर सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी। लापरवाही मिली तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।