X बंद करें
   

महालक्ष्मी एनक्लेव में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव से प्रतिवर्ष की भांति धूमधाम से मनाया गया

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- महालक्ष्मी एंक्लेव मंदिर प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कॉलोनी वासियों ने भजन कीर्तन के साथ-साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया। बिजली विभाग से जुड़े अभिनव गोयल ने सभी अतिथियों को प्रसाद वितरित किया। समाजसेवी मनीष चौधरी ने भी भंडारे का लुत्फ़ उठाया और विशाल भंडारे में आम जन को भी प्रसाद बांटा।

कार्यक्रम में नीलकमल पुरी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, समाजसेवी मनीष चौधरी, भाजपा नेता विशाल गर्ग, अभिषेक चौधरी, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, राहुल गोयल, अमित गर्ग, गौरव स्वरूप, विजय वर्मा, राकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर कान्हा जी की छठी महोत्सव कार्यक्रम के आयोजक अभिनव गोयल (मोंटू) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News