X
मुजफ्फरनगर- भरतिया कॉलोनी (नई मंडी) स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मंदिर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
18 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है कथा
कथा व्यास पंडित अरुण मिश्रा जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी और भजनों के माध्यम से भगवान श्रीराम जन्म और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का ऐसा मनमोहक वर्णन किया कि श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे। उल्लेखनीय है कि जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भाद्रपद मास में आयोजित होने वाली यह श्रीमद्भागवत कथा पिछले 18 वर्षों से निरंतर मंदिर प्रांगण में आयोजित की जा रही है।
व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने लिया महाराज श्री का आशीर्वाद
इस पावन अवसर पर नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने कथा श्रवण कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से क्षेत्र का माहौल आध्यात्मिक बना हुआ है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













