X बंद करें
   

मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, दर्शक हुए भावविभोर

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी लिंक रोड पर स्थित देवोपम किड्स गार्डन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक भव्य, आकर्षक, संगीतमय और भक्तिरस से परिपूर्ण कार्यक्रम “माधव की मुरली” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, अशोक डोडा, प्रमोद अरोरा, मुज़फ्फरनगर व्यूज के एडिटर प्रशांत खत्री, डॉ मुकेश अरोरा, डॉ विवेक कुमार, योग शिक्षक मुकुल दुआ, साधना मेहता, कमला भगत, विनीता अरोरा, स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा और स्कूल डायरेक्टर राजीव मुंजाल द्वारा कान्हा जी की आरती करके किया गया।

स्कूल के नन्हे मुन्ने प्यारे प्यारे बच्चों ने राधा और कृष्ण स्वरूप में श्री कृष्ण जी के जन्म से लेकर कंस के वध तक की सारी लीला को अपनी बालसुलभ भावभंगिमा से जब प्रस्तुत किया तो सभी अतिथि एवं उपस्थित अभिभावक भी भावविभोर हो गये। मीनाक्षी स्वरूप और सभी अतिथियों ने अपने आशीर्वाद संबोधन में कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के सहयोग व समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और सभी बच्चों से श्री कृष्ण और सुदामा की तरह मित्रवत व्यवहार करने की प्रेरणा दी। सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News