X
मुजफ्फरनगर- शहर के सदर बाजार और ब्रह्मपुरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। रविवार, 7 जून 2026 को टाउन हॉल बिजलीघर से जुड़े कई इलाकों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कुल 3 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा इस दौरान क्षेत्र में नए बिजली के खंभे (पोल) लगाने का कार्य किया जाएगा।
विद्युत उपकेंद्र टाउन हॉल के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी सदर बाजार और 11 केवी ब्रह्मपुरी फीडर के अंतर्गत जर्जर लाइनों को दुरुस्त करने और नए खंभे स्थापित करने का आवश्यक कार्य संपादित होना है। इस मरम्मत कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए ही सुबह 3 घंटे का बिजली का शटडाउन लिया जा रहा है।

विद्युत विभाग ने इन पोषकों से संबंधित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पानी के भंडारण सहित अपनी अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से ही कर लें, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













